धोनी और साक्षी का ये अंदाज पहाड़ में जमकर हो रहा वायरल

By New31 Uttarakhand

बता दें की सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसे उत्तराखंड के लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये फोटो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का है। अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में पहुंची साक्षी ने उत्तराखंड का पिछौड़ा और गुलोबन्द पहना है। ये पहली बार नहीं है, जब साक्षी धोनी उत्तराखंड के लोक परिधान पहने किसी कार्यक्रम में पहुंची हों। साक्षी कई मौको पर ऐसा कर चुकी हैं।

वो तमाम त्योहारों में भी उत्तराखंड से जुड़ी तस्वीरें साझा करती है। एक बात तो साफ है दुनिया के सबसे अमीर आदमी के बेटे की शादी में भी पहाड़ी रंग घुल गया है।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस तीन दिन के फंक्शन में पहुंचना कई लोगों को हैरान कर गया। बेहद पर्सनल लाइफ जीने वाले धोनी भीड़-भाड़ से दूर रहते हैं, लेकिन लगता है कि अंबानी परिवार की चकाचौंध और भव्य आयोजन उन्हें आकर्षित कर गई। पत्नी साक्षी के साथ धोनी ने पूरे इवेंट में जमकर पोज दिए और इस दौरान यह कपल हमेशा- सजा-धजा नजर आया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.