नई दिल्ली- सूडान में फंसे 135 भारतीय नागरिकों का 10वां जत्था IAF C 130J फ्लाइट पोर्ट सूडान से सफलतापूर्वक रवाना हो गया है…. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से दी गई है…
सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रहे शसस्त्र संघर्ष के बीच इस बचाव अभियान के तहत भारत सूडान में फंसे अपने लोगों को निकाल रहा है.
देश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘ऑपरेशन कावेरी जारी है. भारतीय वायुसेना के C-130J फ्लाइट में 135 यात्रियों के साथ 10वां जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुआ.’ इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘आईएनएस तरकश ने ऑपरेशन कावेरी के प्रयासों को बल दिया! भारतीयों का 9वां जत्था पोर्ट सूडान से 326 यात्रियों को लेकर जेद्दा के लिए रवाना हुआ है.’