जाने माने सिंगर केके लगभग 2 साल से हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी इस बात पर यकीन नही होता है। क्युकी लाखो फैंस के दिलो पर उनकी आवाज हमेशा ही राज करती आई है जो की उनकी असली पहचान है। दरअसल केके की आकस्मिक निधन से सैकड़ों प्रशंसकों का दिल टूट गया था लेकिन जैसे ही केके के आखिरी गाने की खबर आई तो देशभर के म्यूजिक प्रेमी भावुक और खुश हो गए, क्युकी उनके पास अपने पसंदीदा गायक की भावपुण गायकी सुनने का आखिरी मौका होगा। एक मल्टीप्लेक्स में जहां सावी का ट्रेलर लॉन्च आयोजित किया गया था उसी दौरान मुकेश भट्ट ने मीडिया से बात की और कहा की इस फिल्म में एक बहुत ही प्यारे उनके दोस्त केके द्वारा आखिरी गाना गाया है। वो एक एक्सीलेंट सिंगर थे और उन्होंने उनके साथ अपनी दोस्ती को हमेशा संजोकर रखा है। उन्होंने साथ में कई गानों पर काम किया और उन्होंने इंडस्ट्री को कई चार्टबस्टर दिए हैं। वही आप लोगों को केके का आखिरी गाना अनिल कपूर और दिव्या खोसला स्टारर फिल्म सावी में दिखाया जाएगा।
साथ ही सावी में उनके आखिरी गाने का अनुभव मिलेगा। साथ ही हाल ही में मुकेश भट्ट ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बताया कि सिंगर के निधन से ठीक एक सप्ताह पहले गाना रिकॉर्ड किया गया था जो कि अब रिलीज को तैयार है। जिस गाने को रिकॉर्ड करने के एक सप्ताह बाद उनका निधन हो गया था। बता दे फिल्म का मोशन पोस्टर, ट्रेलर के साथ पहले ही रिलीज हो चुका है और बस गाना रिलीज होने की देर है। बात दें कि कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके का 31 मई, 2022 को कोलकाता के नजरूल मंच में एक लाइव प्रदर्शन के बाद हार्ट अटैक से निधन हो गया था। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। हालांकि, लोग इनकी आवाज को हमेशा ही सुनते रहेंगे। गायक को उनके कुछ यादगार ट्रैक जैसे यारों, पल, तड़प तड़प, बीते लम्हें, आंखों में तेरी, इट्स द टाइम टू डिस्को और अन्य के लिए पहचाना जाता है। अब उनका आखिरी गाना भी जल्द रिलीज होने वाला है।