उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुंसाई ने थामा भाजपा का दामन

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु और कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव लड़ी अनुकृति गुंसाई ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले 16 मार्च को व्यक्तिगत कारणों के चलते अनुकृति गुंसाई ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तभी से अनुकृति के भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी थी।

हलाकि चुनाव प्रचार के दौरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। उन्होंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा है। जो सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में ही साकार हो सकता है। इस पोस्ट के बाद से ही अनुकृति का जल्द भाजपा में शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा था।

बता दे अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लंबे समय से काम कर रही हैं। साथ ही अनुकृति पिछले विधानसभा चुनाव में लैंसडोन सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है जहा उन्हें भाजपा के दिलीप रावत से हार मिली। वही आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून के भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुकृति को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। अनुकृति के साथ साथ उनके कई समर्थको ने भी भाजपा ज्वाइन की।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.