हल्‍द्वानी में छाया घना कोहरा, 11 और 12 को होगी जोरदार बार‍िश

By New31 Uttarakhand

मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का सितम जारी है। बुधवार को हल्द्वानी सहित आसपास के कई इलाके कोहरे की चादर में लिपटे रहे। शीतलहर का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि दिन के समय पाला बारिश की बूंदों के जैसे बरसता रहा। सर्द हवाएं चलने से बढ़ी ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, आगामी कुछ दिनों तक मौसम की मार से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हल्द्वानी क्षेत्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबक‍ि मंगलवार की अपेक्षा दिन के पारे में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। तापमान में सामान्य बढ़ोत्तरी के बावजूद नैनीताल के मैदानी हिस्सों में गजब की ठंड देखने को म‍िली। दिन भर हल्का कोहरा और सर्दी का प्रभाव सूर्य अस्त के साथ बढ़ गया। रात के समय घना कोहरा छाए रहने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 और 12 जनवरी को पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में वर्षा होने से ठंड बढ़ने की संभावना है। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार को मौसम सुहावना बना रहा। यहां दिनभर तेज धूप खिली रही लेकिन शाम को सर्द हवाओं ने ठंड में बढ़ोतरी कर दी। बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यहां बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज सुहावना बना था। दोपहर में तेज धूप में बैठना भी मुश्किल होने लगा। यहां भ्रमण के लिए पहुंचे सैलानियों ने भी सुहावने मौसम का आनंद उठाया। इधर ज्योलीकोट व दोगांव क्षेत्र में दोपहर बाद घना कोहरा छा गया। जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे से नैनीताल में तेज सर्द हवा का प्रकोप बढ़ गया। यहां जीआइसी मौसम विज्ञान केंद के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.