उत्तरकाशी से नैनीताल तक इन 8 जिलों में आज होगी बारिश

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आपको बता दे मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। दरअसल उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। इसके चलते लोगों ने गरम कपड़े भी पहनना बंद कर दिए हैं। लेकिन मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम के बदले पैटर्न ने सबको चिंता में डाल दिया है। साथ ही मौसम में आ रही इस तब्दीली से जल संकट भी बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने लगा है जिसके चलते बारिश में कमी आ रही है। बारिश न होने के कारण तापमान बढ़ रहा है। वही हिमालय में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव के कारण बर्फबारी पर भी असर पड़ रहा है।

उत्तराखंड में पहले मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते थे और पूरे प्रदेश भर में अच्छी बारिश होती थी। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण अब मौसम में बदलाव दिख रहा है। अब एक बार फिर मौसम में तब्दीली होने जा रही है। रविवार को प्रदेश वर्ग में मौसम शुष्क रहा। अधिक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि सुबह और शाम के समय अभी ठंड बरकरार है। दरअसल देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वही पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.9 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार साल की शुरुआत में ठंड कम थी लेकिन आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.