राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रविवार शाम 7 बजे के बाद मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। आपको बता दे इस दौरान नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही नरेंद्र मोदी के साथ साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली। हलाकि मोदी की नई कैबिनेट में युवा नेताओं के साथ-साथ महिलाओं को भी इस बार जगह मिली है। दरअसल इस बार 7 महिला मंत्रियों को मोदी कैबिनेट 3.0 में जगह मिली है। जिसमे निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, नीमूबेन बमभानिया और शोभा करंदलाजे शामिल है। जिन्हे मोदी की नई कैबिनेट में स्थान मिला है।
बता दे राज्य सभा सांसद निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री रह चुकी है। और इनकी गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वही बात करे अनुप्रिया पटेल की तो पिछली मोदी सरकार में भी ये केंद्रीय मंत्री बनी थीं। साथ ही सावित्री ठाकुर को भी मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिली है। बता दे सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। वही रक्षा खडसे महाराष्ट्र के रावेर लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीतकर संसद पहुंची हैं। दरअसल रक्षा खडसे ने सरपंच से अपना सियासी सफर शुरू किया था। वही अगर बात करे निमुबेन बंभानिया की तो इन्होने गुजरात की भावनगर लोकसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। साथ ही अन्नापूर्णा देवी ने झारखंड की कोडरमा सीट से जीत दर्ज की है। ये दूसरी बार सांसद बनी हैं और मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी ये मंत्री बनी थीं। वही शोभा करंदलाजे को एक बार फिर से मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया है। दरअसल पिछली मोदी सरकार में भी ये मंत्री थीं साथ ही शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक की बंगलुरू नॉर्थ सीट से जीत दर्ज की है।